नगर निगम भिलाई में ट्रांसफर: जनसंपर्क अधिकारी हटाए गए, इन्हें मिली PRO की जिम्मेदारी… देखिए लिस्ट में किसे क्या मिला प्रभार

भिलाई। नगर निगम भिलाई में कई अधिकारी और कर्मचारियों का ट्रांसफर आर्डर जारी हुआ है। बताया जा रहा है की प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह कार्रवाई की गयी है। जारी आदेश के मुताबिक लिस्ट में 4 लोगों का नाम है। सूची में तिलेश्वर साहू, अजय कुमार शुक्ला, रीता चतुर्वेदी और शरद दुबे का नाम शामिल है.

नगर पालिक निगम भिलाई के जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला को स्थानांतरित कर निगम भिलाई के जोन-1 नेहरू नगर में प्रभारी राजस्व अधिकारी बनाया गया है।
आपको बता दें कि अजय शुक्ला इसके पूर्व जनसंपर्क अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सचिव, गरीबी, उपशमन एवं समाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग एवं संस्कृति पर्यटन मनोरंजन एवं विरासत, समाज कल्याण विभाग, सहायक परियोजना अधिकारी, पेंशन शाखा (सामाजिक सुरक्षा पेंशन) सहित आयुक्त के निरीक्षण दौरे हेतु निर्देशानुसार सूची तैयार करने तथा सर्व संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से समन्वय करते हुए आवश्यक तैयारी एवं फॉलो-अप सुनिश्चित करने, प्रधानमंत्री आवास योजना इकरारनामा में हस्ताक्षर करने जैसी जम्बो कार्य की जिम्मेदारी सम्हाल रहे थे।

आज निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार रीता चतुर्वेदी सहायक अधीक्षक काउंटर शाखा को वर्तमान कार्य के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना इकरारनामा में हस्ताक्षर करना एवं सहायक परियोजना अधिकारी NULM बनाया गया है। जबकि तिलेश्वर साहू उद्यान अधिकारी को उद्यान विभाग से स्थानांतरित कर वर्तमान कार्य के साथ-साथ प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व दिया गया है। साहू आयुक्त के निरीक्षण दौरे हेतु निर्देशानुसार सूची तैयार करना तथा सर्व संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से समन्वय करते हुए आवश्यक तैयारी एवं फॉलो-अप सुनिश्चित करेंगे।

आयुक्त भिलाई ने शरद दुबे डाटा एंट्री ऑपरेटर, जो कि प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी जोन-02 में पदस्थ हैं, को वर्तमान कार्य के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, सचिव, गरीबी, उपशमन एवं समाजिक, कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग एवं संस्कृति पर्यटन मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग सहित समाज कल्याण विभाग, पेंशन शाखा (सामाजिक सुरक्षा पेंशन) की जवाबदारी भी सम्हालेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...