RAIPUR GST FRAUD : GST की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 26 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में व्यापारी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में टैक्स चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। राज्य GST विभाग ने अगस्त्य इंटरप्राइजेज और अग्रवाल इंटरप्राइजेज के संचालक अमन अग्रवाल को 144 करोड़ रुपए की फर्जी खरीद और 26 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

GST विभाग की जांच में सामने आया कि अमन अग्रवाल ने 2023 से 2025 तक बोगस फर्मों के जरिए फर्जी खरीद दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत लाभ लिया।

मृत लोगों के नाम पर फर्म, विभाग भी हैरान

GST विभाग के अनुसार, जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि कई फर्म उन व्यक्तियों के नाम पर संचालित की जा रही थीं, जिनकी मृत्यु 2010 में ही हो चुकी थी। बावजूद इसके, उनके नाम पर 2013 और 2015 में फर्जी लेन-देन दिखाया गया।

इन फर्मों से जुड़ी है फर्जीवाड़े की चेन

GST विभाग ने बताया कि टैक्स चोरी में निम्नलिखित फर्मों का उपयोग किया गया है।

महावीर इंटरप्राइजेज

धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेज

हुसैनी इंटरप्राइजेज

यूनिक इंटरप्राइजेज

अंसारी इंटरप्राइजेज

अगस्त्य इंटरप्राइजेज

इन सभी के जरिए लगभग 144 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद दिखाकर राज्य सरकार को 26 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।

आज कोर्ट में होगी पेशी

GST विभाग ने आरोपी अमन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुनवाई के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...