6 पुलिसकर्मी सस्पेंड: अवैध वसूली की शिकायत पर SP ने लिया एक्शन… ASI, हेड कांस्टेबल समेत 6 पर गिरी गाज

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एसपी ने भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी वैभव बैंकर ने अवैध वसूली की शिकायत पर एएसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 12 जून को राजपुर थाना के सामने मेन रोड में मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान राजपुर थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों से अवैध वसूली की शिकायत की। एसपी वैभव बैंकर ने शिकायत को गंभीरता से लिया और 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

एसपी ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश
वहीं एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया है कि, अनैतिक कामों की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं निलंबित पुलिसकर्मी

1.सउनि प्रकाश तिर्की

2.प्र.आर.क कलेश पैकरा

3.प्र.आर.क शिवलाल कुजूर

4.आर.क नरेश तिर्की

5.आर.क राकेश टोप्पो

6.आर.क अजय टोप्पो

खबरें और भी हैं...
संबंधित

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...

डायल-112 के आरक्षक पर देर रात जानलेवा हमला, सिर...

बिलासपुर। शहर में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात घरेलू...

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...