राजनांदगांव गोली कांड: रेत खनन मामलों में लापरवाही करने पर खनि अधिकारी पर गिरी गाज, राज्य सरकार ने किया सस्पेंड

रायपुर। खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण न करने और संबंधित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण खनिज साधन विभाग द्वारा जिला राजनांदगांव में पदस्थ खनि अधिकारी प्रवीण चन्द्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, रायपुर नियत किया गया है।

टीआई को भी एसपी ने किया सस्पेंड
उल्लेखनीय है कि, इस मामले में जेसीबी और हाईवे के मालिक को गिरफ्तार किया था। वही सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में जेसीबी मालिक के साथ बातचीत में सोमानी थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही उन पर जांच बिठाई गई है।

बदमाशों ने ग्रामीणों पर की थी फायरिंग
मोहड़ में शिवनाथ नदी से अवैध रेत तस्करी के बीच लोगों पर गोली चलाने का मामला सामने आने पर पुलिस ने इस पर कार्रवाई की है और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस के हाथ अब भी गोली चलाने वाले से दूर है। पुलिस अब तक गोली चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस अवैध रेत उत्खनन में अपनी जेसीबी और हाईवे वाहन लगाने वाले जिले के सोमनी निवासी अभिनव तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...