छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक मरीज की मौत, जिले में हड़कंप

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शहर के आजाद चौक निवासी 86 वर्षीय सोनराज गोलछा की शनिवार को कोविड संक्रमण से मृत्यु हो गई। उन्हें हाइपरटेंशन और हाई ब्लड शुगर की पुरानी बीमारियाँ थीं, जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ने पर रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में जांच के दौरान सोनराज का कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। गहन उपचार के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। रविवार को कन्हारपुरी में कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि सोमवार को मृतक के परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। अभी तक परिवार में किसी अन्य व्यक्ति में कोविड के लक्षण नहीं पाए गए हैं। डॉ. नवरतन ने लोगों से सतर्कता बरतने और मास्क पहनने की अपील की है।

जिले में कोविड के इस नए वेरियंट से यह पहली मृत्यु है, जिसने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर ला दिया है। प्रशासन ने नागरिकों से कोविड दिशानिर्देशों का पालन करने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने का अनुरोध किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...