VIDEO: भिलाई में कश्मीर फाइल की टिकट को लेकर बवाल: मूवी देखने पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप, कहा- नियम का हवाला देकर टिकट देने से PVR ने किया इनकार, पुलिस का अमला पहुंचा मॉल

भिलाई। शहर के अलग-अलग सिनेमाघरों में 11 मार्च से मूवी “कश्मीर फाइल” लग गई है। भिलाई के PVR में अब से कुछ देर पहले टिकट को लेकर बवाल हो गया है। मूवी देखने गए भिलाई के भाजपा कार्यकर्ताओं को PVR प्रबंधन ने मूवी देखने के लिए टिकट देने से इनकार कर दिया। इस पर जमकर बवाल हुआ है। स्मृति नगर पुलिस चौकी का अमला मौके पर पहुंच गया है। चौकी प्रभारी भी डटे हुए हैं।

मूवी देखने PVR पहुंचे प्रशम दत्ता, विनय सेन और गौरव यादव ने बताया कि, आज रात को साढ़े 10 बजे की शो थी। PVR की वेबसाइट में सीटें शो कर रही थी। हमने सोचा कि काउंटर से ही टिकट करा लेंगे। टिकट कराने पहुंचे तो काउंटर में मौजूद कर्मी ने टिकट देने से इनकार कर दिया। कहने लगे कि 50% सीटों के हिसाब से टिकट दिए गए हैं। इसलिए अब टिकट नहीं दे सकते। प्रशम ने बताया कि, PVR में गंगूबाई और बैटमैन की मूवी हाउसफुल चल रही है। लेकिन कश्मीर फाइल के लिए कोरोना के नियम-कायदे बता रहे हैं। जबकि बाकी फिल्मों में नियम-कायदों की कोई बात ही नहीं हो रही है। प्रशम ने कहा कि, आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है कि सिर्फ 50% सीटों के लिए टिकट दिए जा रहे हैं? ये ठीक नहीं है। हम इसका विरोध करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...