CG Monsoon Session: 14 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र… जारी हुआ नोटिफिकेशन… सदन में होंगी 5 बैठकें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक चलने वाला यह मानसून सत्र सिर्फ पाँच बैठकों का होगा, लेकिन इसकी अहमियत किसी लंबी बैठक से कम नहीं है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

इस सत्र के दौरान कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस बार के सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। यह सत्र छत्तीसगढ़ की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि सरकार को अपने विभिन्न कार्यों और योजनाओं को विधानसभा पटल पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही विपक्ष को भी अपनी भूमिका निभाने का पूरा अवसर प्राप्त होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...