भिलाई में स्कूटी चोर अरेस्ट, 36 घंटे में पकड़ा गया

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने स्कूटी चोर को चोरी के 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की स्कुटी को बेचने के फिराक में था उससे पहले ही दुर्ग पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी रितिक रोशन उम्र 20 वर्ष निवासी कोहका को अरेस्ट किया। पूरा मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी गोपाल कृष्ण गुप्ता उम्र 68 वर्ष निवासी कोहका भिलाई ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की सफेद कलर की प्लेजर स्कुटी क्र0-सीजी-07 ए.एफ 2803 को इनका भतीजी अलिशा गुप्ता दिनांक 20.06.2025 के सुबह 08.30 बजे शांति नगर सड़क न0 02 किड्स वर्क स्कुल के पास खड़ी करके अंदर चली गयी थी।

दोपहर 01.00 बजे तब स्कुल से बाहर आकर देखी तो प्रार्थी की स्कुटी केा किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-183/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारी निर्देशन में अज्ञात चोर की पता तलाश की जा रही थी कि जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति 18 नंबर रेाड़ पर आटो डिल की दुकान में गाड़ी बेचने के फिराक में घुम रहा है कि सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुॅचकर संदेही को पकड़कर थाना वैशाली नगर लाया गया।

जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम रितिक रोशन से अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर घटना दिनांक समय को प्रार्थी के प्लेजर स्कुटी क्र0- सीजी-07 ए.एफ 2803 को चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध कारित करना पाये जाने से आरोपी रितिक रोशन को दिनांक 22.06.2025 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस की सराहनीय भुमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...