वैशाली नगर के पूर्व विघायक स्व. विद्यारतन भसीन के पुण्यतिथि पर समाधान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विस अध्यक्ष रमन सिंह पहुंचे

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. दाउ विद्यारतन भसीन की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हे सादर श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए उनकी याद में समाधान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन लोक भारती स्कूल के सामने गायत्री मंदिर मैदान रामनगर में किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त येशा लहरे, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पार्षद दया सिंह, संतोष मोर्या, सीजू एन्थोनी, लक्ष्मीपति राजू, राजेश चैधरी, ललित मोहन एवं नागरिको की उपस्थिति में श्रद्वांजलि अर्पित की गई।

विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने वक्तव्य मे बताया कि भसीन जी अपने कार्यकाल में जरूरत मंदो के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न कार्य कराये। उन्होने भिलाई के नागरिको को शासन की योजनाओं का भरपुर लाभ दिलाए, उनके हितो को ध्यान में रखकर कार्य किए। भसीन जी नागरिको के बीच हमेशा उनके साथ खड़े रहते थे। किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उसका निराकरण कराते रहे है।

उन्होने भिलाई को अनेको सौगाद दिए जैसे- शिवनाथ नदी से पाइप लाईन डालकर 66 एम.एल.डी. की स्थापना एवं हर घर नल से जल की व्यवस्था। मुक्तिधाम में 101 रूपये में दाह संस्कार की व्यवस्था। वैशाली नगर कालेज के सामने गौरव पथ का निर्माण, बोगदा पुलिया से दुर्ग अंडर ब्रिज तक एम.आर. रोड का निर्माण, सियान सदन की स्थापना कराये। नेहरू नगर भेलवा तालाब एवं रूआबांधा तालाब का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का उन्नयन कार्य।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...