रायपुर में हुई कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी बैठक, सचिन पायलट पहुंचे… PCC चीफ, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व CM, भिलाई नगर विधायक समेत जुटे दिग्गज कांग्रेसी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने की। बैठक में आगामी रणनीतियों, संगठनात्मक मजबूती, और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ विधायक देवेंद्र यादव, तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पार्टी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना, जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में सुझाव लेना, तथा कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने हेतु समन्वय स्थापित करना था। सचिन पायलट ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी राज्य में फिर से जनता का विश्वास जीतने हेतु प्रतिबद्ध है। हम सबको मिलकर संगठन को मजबूत बनाना है और जनता से सीधे संवाद करना है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...