दुर्ग बिग ब्रेकिंग: छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; हेडफोन लगाकर पटरी पर टहल रही थी…ट्रेन के आते देख समाने कूद गयी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कालेज की छात्रा ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकरी लगने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शिनाख्त कर शव को पीएम के लिये भेज दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मोहन नगर टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि विवेकानंद स्कूल के पीछे गया नगर दुर्ग निवासी श्वेता उर्फ स्वाति यादव 24 वर्ष राजनांदगांव स्थित दिग्विजय कालेज की छात्रा है।

प्रतिदिन स्वाति चंडी चौक से उरला तक सुबह टहलने जाया करती थी। शनिवार की सुबह भी घर से टहलने के नाम से निकली थी कान में हेड फोन लगाकर रेलवे फाटक उरला के पटरी में पहुँची। जहाँ तेज रफ्तार से आ ही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। जबकि ट्रेन पायलेट ने छात्रा को पटरी के बीच देख दूर से ही हॉर्न बजा रहा था। लेकिन छात्रा पटरी से नही हटी और ट्रेन ने चपेट में ले लिया।

खबर लगने पर सुबह आसपास के लोगों की भीड़ फाटक के पास लग गई थी। पुलिस को सूचना देने के बाद मोहन नगर की टीम पहुची। बताया जा रहा है कि स्वाति बीते 4 माह से कालेज नहीं जा रही थी। मृतका की माँ कालेज में क्लर्क है। पिता राधे चरण यादव ग्राम टेवरा गुंडरदेही में सचिव पद पर है। मृतका का एक छोटा भाई भी है। टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसायडल नोट नही मिला है। प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या लग रहा है। जांच के बाद ही कुछ कह जा सकता है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...