हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की खोजबीन तेज, फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम, SSP ने की घोषणा

रायपुर। लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने अब इनाम की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को 5,000 रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है।

थाना पुरानी बस्ती में वीरेंद्र और रोहित तोमर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308(2), 111(1) और छत्तीसगढ़ ऋणियों संरक्षण अधिनियम की धारा 04 के तहत मामला दर्ज है। दोनों आरोपी 5 जून 2025 को यह अपराध घटित कर फरार हो गए हैं। पुलिस को अब तक दोनों भाइयों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

तोमर ब्रदर्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। आरोपियों के हर संभावित ठिकानों पर टीम लगातार दबिश दे रही है। वीरेंद्र तोमर की पत्नी सुभ्रा तोमर और अन्य रिश्तेदार पहले से ही जेल में बंद हैं। सुभ्रा के खिलाफ भी संगठित अपराध की धाराओं में एफआईआर दर्ज है। तोमर ब्रदर्स पर कई अलग-अलग थानों में कर्जखोरी, धमकी और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...