पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार : नम आंखों से लोगों ने दी विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, कवि कुमार विश्वास ने कहा – दुबे जी का जाना छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी क्षति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि और पद्मश्री सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे को आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी जा रही है। उनका अंतिम संस्कार रायपुर के मरवाही श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है।

बता दें कि डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन 26 जून को हृदयगति रुकने से हुआ था। उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने पर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से साहित्यिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में कवि कुमार विश्वास भी शामिल हुए। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा सुरेंद्र दुबे का जाना छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी क्षति है। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

अंतिम संस्कार कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित देशभर से कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो रहे। प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, सूफी भजन गायक एवं पद्मश्री मदन चौहान, कवि सुदीप भोला और गायक-अभिनेता सुनील तिवारी, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह सहित अनेक साहित्यकार, कलाकार और गणमान्य नागरिक मारवाड़ी मुक्तिधाम पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...