राजीव भवन से PCC चीफ दीपक बैज का मोबाइल गायब, जानिए फोन में क्या था खास…

रायपर। राजीव भवन में एनएसयूआई की बैठक के दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल फोन गायब होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे राजीव भवन में अफरातफरी मच गई। बैज ने मोबाइल घूम होने की शिकायत थाने में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

दरअसल, पीसीसी चीफ दीपक बैज आज रविवार को एनएसयूआई की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके मोबाइल गायब होने से राजीव भवन में हलचल मच गई। माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया। भवन के भीतर खोजबीन जारी है। हालांकि इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि उनका मोबाइल आखिर चोरी हुआ है या कही रखकर भूल गए हैं, लेकिन इतना जरूर है कि मोबाइल गायब होना नेताओं के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है।

घटना के बाद पीसीसीचीफ दीपक बैज ने कहा कि मोबाइल गुम होने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। पुलिस मोबाइल की तलाशी कर रही है। मोबाइल में कुछ खास नहीं था। बस कॉन्टेक्ट नंबर जाने का गम है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...