देव सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: MLA देवेंद्र यादव ने किया देव सूर्य मंदिर में दर्शन… देशवासियों के लिए सुख-शांति की कामना की… बिहार दौरे के दौरान औरंगाबाद पहुंचे विधायक

भिलाई। आज भिलाई नगर के युवा एवं ऊर्जावान विधायक देवेंद्र यादव ने बिहार के औरंगाबाद जिले के देव स्थित ऐतिहासिक त्रेतायुगीन पश्चिमाभिमुख सूर्य मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देशवासियों के समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।

इस पावन अवसर पर विधायक यादव ने मंदिर की ऐतिहासिकता और सांस्कृतिक गौरव को नमन करते हुए कहा कि देव सूर्य मंदिर आस्था, संस्कृति और ऊर्जा का संगम स्थल है। यहाँ आकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।

दर्शन के उपरांत विधायक यादव ने औरंगाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक यादव का आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं ने विधायक को स्मृति चिन्ह स्वरूप मंदिर की प्रतिमा भेंट की, जिसे विधायक यादव ने ससम्मान स्वीकार किया और इसे जीवन की एक यादगार उपलब्धि बताया।

कार्यकर्ताओं में विधायक यादव से मुलाकात को लेकर उत्साह और ऊर्जा का वातावरण रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करने के लिए युवा नेतृत्व का मार्गदर्शन आवश्यक है और विधायक यादव जैसे नेता प्रेरणास्रोत हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...