छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल ने की सुसाइड, घर में फंदे पर लटका मिला शव, सदमे में परिजन

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के छुरा नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन में गोल्ड मेडल जीत चुकी संध्या साहू ने अपने घर के किचन में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना सोमवार की है, जब संध्या की मां नहाने गई थीं। लौटने पर उन्होंने अपनी बेटी को किचन में साड़ी के फंदे पर लटका देखा। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत फंदे से उतारा। परिजन उसे छुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

छुरा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य भी जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि संध्या ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।

‘छुरा की गोल्डन गर्ल’ थी संध्या
संध्या साहू छुरा के आवासपारा की रहने वाली थी और कचना धुरवा महाविद्यालय में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी। उसने भुवनेश्वर, रायपुर, बालोद, गरियाबंद, कोलकाता और बीकानेर जैसे आयोजनों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था। चार गोल्ड मेडल सहित छह पदक जीतकर वह ‘छुरा की गोल्डन गर्ल’ के नाम से मशहूर थी। पढ़ाई और खेल में उसका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
संध्या की अचानक मौत से न केवल उसका परिवार, बल्कि पूरा छुरा नगर, शैक्षणिक और खेल जगत शोक में डूबा है। संध्या के पिता एक स्कूल बस चालक हैं, और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की गहन जांच की मांग की है। हर कोई यह जानना चाहता है कि इतनी प्रतिभाशाली छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया?

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...