CG में DSP की फेक आईडी बनाकर ठगी का प्रयास, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर। महिला DSP की फेक आईडी बनाकर ठगी के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। ठग ने DSP के फेक आईडी के जरिए फर्नीचर बेचने का विज्ञापन सोशल मीडिया में जारी किया है। बताया जा रहा कि ठग फर्नीचर बेचने के साथ परिचितों को मैसेज भेजकर अलग अलग तरह से पैसों की भी डिमांड कर रहा है। DSP की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां SSP हेड क्वार्टर में पदस्थ महिला DSP रश्मित कौर चावला के नाम पर किसी ने वाट्सअप पर फेक आईडी तैयार कर लिया है और लोगों से ठगी का प्रयास कर रहा है। ठग ने बकायदा वाट्सअप के डीपी पर DSP का फोटो भी लगा दिया है। बताया जा रहा है, इसी फेक आईडी से फर्नीचर बेचने का एक विज्ञापन भी सोशल मीडिया में जारी किया गया है। इतना ही नहीं परिचितों को मैसेज भेजकर अलग-अलग तरीके से पैसे की भी डिमांड किया जा रहा है।

एक परिचित ने मिले मैसेज के शक के आधार पर इसकी जानकारी DSP को दी। तब DSP को इसकी जानकारी मिली। DSP ने अब इसकी लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...