माइलस्टोन एकेडमी में अलंकरण समारोह का आयोजन… दुर्ग रेंज IGP राम गोपाल गर्ग रहे चीफ गेस्ट

भिलाई। माइलस्टोन एकेडमी में 11 जुलाई 2025 को अलंकरण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राम गोपाल गर्ग (आईजी, दुर्ग रेंज) के स्वागत से हुई। स्कूल बैंड की मधुर धुन के बीच मुख्य अतिथि और स्कूल की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला मंच पर पहुंचे।

स्कूल एंथम और सरस्वती पूजा के बाद मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अपने संबोधन में राम गोपाल गर्ग ने विद्यार्थियों को जीवन में जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बचपन से ही जिम्मेदारी लेना सीखना चाहिए, ताकि आगे चलकर हर चुनौती को आत्मविश्वास से संभाल सकें। डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने भी अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों का मन जीत लिया।

कार्यक्रम में अकेडमिक डायरेक्टर शुभम शुक्ला द्वारा विद्यार्थियों को उनकी योग्यतानुसार विभिन्न पद और बैज प्रदान किए गए। नवनियुक्त छात्र-छात्राओं ने वाइस प्रिंसिपल मैम के नेतृत्व में जिम्मेदारी की शपथ ली और उसे पूरी निष्ठा से दोहराया। पूरा माइलस्टोन परिवार इस मौके पर बेहद उत्साहित नजर आया।
कार्यक्रम का समापन सफलता और अनुशासन के साथ किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...