दुर्ग में मदनवाड़ा के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि… IG-SSP हुए शामिल

भिलाई। 12 जुलाई 2009 को तत्कालीन राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए पुलिस अधीक्षक विनोद चौबे जी और उनके साथ वीरगति को प्राप्त हुए बहादुर जवानों की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम रिसाली स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित किया गया, जहाँ दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शहीदों के सम्मान में मौन धारण कर उन्हें याद किया गया और उनके बलिदान को नमन किया गया। अधिकारियों ने उनके परिजनों का हालचाल भी जाना। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय, पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला, अन्य पुलिसकर्मी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...