Bhilai News : कुत्ते से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, नाले में गिरने से युवक की मौत

दुर्ग। भिलाई के सुपेला में एक युवक तेज रफ्तार स्कूटी से कुत्ते से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय रौनक दुबे घर से मंदिर का ताला बंद करने अपने साथी के साथ स्कूटी में निकाला था। इसी दौरान कुत्ते को देखकर युवक तेज रफ्तार स्कूटी से कट करने का प्रयास किया तभी अचानक कुत्ते के ऊपर चढ़ने से गाड़ी अनियंत्रित हुई और सीधा जाकर नाली से टकरा गया।

इस हादसे में गाड़ी चला रहा युवक नाले के अंदर गिरा। उसके सर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा साथी नाले के ऊपर गिरा, जिससे उन्हें चोट आई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...