भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स (SRGI) के निदेशक प्रशासन, डॉ. मोहम्म शाजिद अंसारी को 15 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), भिलाई द्वारा Doctor of Philosophy (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपलब्धि संस्थान और समस्त समूह के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
Dr. अंसारी ने अपने शोध कार्य में “Image Encryption Technique for Internet of Things (IoT)” विषय पर महत्वपूर्ण अनुसंधान किया है, जो साइबर सुरक्षा एवं स्मार्ट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होगा। उनका शोध IoT आधारित डिवाइसेज़ में डेटा सुरक्षा के लिए नवीन तकनीकी समाधान प्रस्तुत करता है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर Sanjay Rungta Group of Institutions के चेयरमैन संजय रूंगटा जी ने Dr. Ansari को बधाई देते हुए कहा:
यह हमारे संपूर्ण संस्थान के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। डॉ. मोहम्म शाजिद अंसारी ने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” SRGI परिवार की ओर से डॉ. मोहम्म शाजिद अंसारी को इस उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


