भिलाई में ठगी के शिकार हुए दो बुजुर्ग, बिना ओटीपी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए

दुर्ग। जिले में सायबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भिलाई में एक ही पैटर्न पर जामुल और सुपेला थाना क्षेत्र में रहने वाले दो बुजुगों के साथ साइबर ठगी की गई है, जिसमें बिना ओटीपी के ही ठगों ने खाते से पैसे निकाले है। दोनों प्रकरण में प्रार्थी एसबीआई बैंक का योनो एप अपडेट कर रहे थे। इस बीच एप का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उन्हें अनजान नंबर से कॉल किया गया और वाट्सएप नंबर पर क्लोन लिंक भेजकर दोनों के खाते से कुल 4.70 लाख रुपए निकाल लिए। जामुल थाना और सुपेला थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले को जांच शुरू की है।

भिलाई के नेहरू नगर पश्चिम निवासी राजेश कुमार पांडेय का सेक्टर-4 स्थित एसबीआई में सेविंग अकाउंट है। 26 जून की सुबह उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह योनो एप से बोल रहा है। नया एप आया है, जो डाउनलोड हो जाएगा। उसने एप का लिंक भेजा। डिटेल भरते ही कॉल करने वाले ने ओटीपी बताने कहा। बुजुर्ग ने शंका होने पर मोबाइल बंद कर दिया और बैंक में जानकारी लेने पहुंचा।

इस बीच बिना उसके ओटीपी बताए खाते से 1.90 लाख रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज आ गया। इसी तरह जामुल थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड निवासी माइंस के रिटायर मैनेजर रमाशंकर पांडेय (85 वर्ष) के एसबीआई के खाते से 2.80 लाख रुपए ठगों ने ट्रांसफर कर लिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...