Durg News: जेल में कैदी ने लगाई फांसी, पत्नी की हत्या के आरोप में काट रहा था सजा

दुर्ग। केंद्रीय जेल दुर्ग के अंदर विचाराधीन बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बंदी का नाम किसनु साहू है, जो 20 अप्रैल 2024 को अपनी पत्नी कविता साहू की हत्या के आरोप में जेल में बंद था।

बता दे कि किसनु साहू धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी का रहने वाला था, जो जेल की सजा काट रहा था। आज सुबह बैरक नंबर 20 के शौचालय में किसनु साहू का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। जिसके बाद अन्य बंदियों ने इसकी सूचना जेलर को दी।

जेलर ने घटना की सूचना पद्मनाभपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुचकर पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अन्य बंदियों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...