भिलाई पहुंचे उद्योग मंत्री कवासी लखमा: BSP एंसीलरी एसो. अध्यक्ष दासगुप्ता के निवास पर “गेट टू गेदर” में हुए शामिल…उद्योगपतियों ने बताई समस्या

उद्योग मंत्री के समक्ष एंसीलरी उद्योगों के सामने आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से रखा

भिलाई। बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के हाउसिंग बोर्ड स्थित निवास पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने “गेट टू गेदर” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने अपनी उपस्थिति देकर पदाधिकारियों में नया जोश भर दिया।

पदाधिकारियों ने उद्योग मंत्री के समक्ष एंसीलरी उद्योगों के सामने आने वाली समस्याओं को प्रमुखता से रखा। जिस पर उद्योग मंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि अगले माह अप्रैल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उद्योगपतियों की एक बैठक कराने जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस बैठक का परिणाम एंसीलरी उद्योगों के लिए काफी सार्थक होगा।

उद्योग मंत्री लखमा के पहुंचने पर सर्वप्रथम एंसीलरी के पदाधिकारियों ने उनका फूल माला एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। अध्यक्ष दासगुप्ता ने उद्योग मंत्री को बताया कि उद्योगों की जमीन फ्री होल्ड करने का आदेश तो हो चुका लेकिन इसमें काफी कठिनाइयां आ रही हैं। उन्होंने उद्योग मंत्री से अनुरोध किया कि इसका सरलीकरण किया जाए ताकि उद्योगपतियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। रॉ मटेरियल की कीमतों में तेजी से हो रही वृद्धि की ओर भी अध्यक्ष दासगुप्ता ने उद्योग मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। एंसीलरी के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी बात उनके समक्ष रखी।

पदाधिकारियों की बात सुनने के पश्चात उद्योग मंत्री लखमा ने सभी को आश्वस्त किया कि इस विषय पर वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर चुके हैं। अगले माह अप्रैल में उद्योगपतियों की एक बैठक बुलाने जा रहे हैं जिसमें मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। उस बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष उद्योगों के समक्ष आने वाली दिक्कतें परेशानियों को रखा जाएगा।

उम्मीद है कि उस बैठक का नतीजा सुखद होगा। उद्योगपतियों की कई समस्याएं दूर होंगी। पूरा प्रयास होगा कि एंसीलरी उद्योगों को पर्याप्त काम मिले। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस चर्चा से एंसीलरी के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने उद्योग मंत्री का आभार प्रकट किया तथा धन्यवाद दिया।

तत्पश्चात रात्रि भोज का आयोजन किया गया। जिसमें उद्योग मंत्री सहित एंसीलरी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वरुचि भोजन का आनंद लिया। उद्योग मंत्री लखमा ने अध्यक्ष दासगुप्ता के परिवार के सभी सदस्यों से आत्मीयता से मुलाकात की तथा सभी के साथ अपनी फोटो भी खिंचवाई। उनके इस अपनेपन से परिवार के सदस्य भी काफी प्रभावित हुए।

बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र सिंह कैम्बो. पूर्व अध्यक्ष हरिप्रकाश सिंग, महासचिव श्याम अग्रवाल, उपाध्यक्ष शशि भूषण, रितेश रायका, अमी सहगल, कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह मालवा, सचिव सुरेश चावड़ा, कार्डिनेटर योगेश गुप्ता, पवित्र सिंह काले, हरीश मुदलियार, गौरव रोजिन्दार, करण होंडा, एस विंसेंट, वरुण घोष, चरणजीत सिंह, उज्जवल शाहा,सुरेश बोपचे,एस रामचन्द्रन,डी रामास्वामी,गिरीश पारख,अंजन गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...