सटोरिए ने जारी किया वीडियो, कहा – अंबिकापुर से चल रहा महादेव सट्टा का कारोबार, कांस्टेबल भी है शामिल, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

सरगुजा। महादेव सट्टा मामले को लेकर सटोरी सत्यम केसरी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। महादेव सट्टा से जुड़ा सटोरिया सत्यम केसरी ने वीडियो कर कहा है कि अंबिकापुर से भी महादेव सट्टा का करोबार संचालित हो रहा है।

सत्यम ने पुलिस आरक्षक प्रवीण सिंह, सटोरी अमित मिश्रा सहित कई सटोरियों का नाम महादेव सट्टा से जुड़े होने की बात कही है। सटोरी सत्यम केसरी ने वीडियो में बताया है कि पुलिस आरक्षक प्रवीण सिंह, सटोरी अमित मिश्रा सहित कई सटोरी अंबिकापुर से महादेव सट्टा एप्प का संचालन करते हैं।

बता दें कि कुछ दीन पहले सटोरी अमित मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह सट्टा किंग दीप सिन्हा के लिए काम करता है। सत्यम केसरी का वीडियो सामने आने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।पुलिस सटोरिए सत्यम केसरी और दीप सिन्हा की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...