छत्तीसगढ़ की अभिनेत्री और केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष हुई सड़क हादसे का शिकार… रास्ते में बाइक से हुई टक्कर… मोना सेन सहित तीन घायल

CG

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सड़क हादसे की खबर सामने आई है। फरसगांव नेशनल हाइवे-30 में केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष और अभिनेत्री मोना सेन की कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में अभिनेत्री मोना सेन और बाइक सवार दो लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद फरसगांव अस्पताल मोना सेन ने दोनों घायलों को अपने ही कार से पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक वो शोकसभा के कार्यक्रम में जा रही थी, इसी दौरान उनकी कार तेज रफ्तार बाइक से टकरा गयी। ये दुर्घटना फरसगांव नेशनल हाइवे-30 में घटी है।

केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष और अभिनेत्री मोना सेन और बाइक सवार दो लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। घटना के बाद फरसगांव अस्पताल मोना सेन ने दोनों घायलों को अपने ही कार से पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, सड़क हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पम्प के पास हुआ है। इस दौरान केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष और अभिनेत्री मोना सेन की कार और एक बाइक आपस में टकरा गई।

मोना सेन पूर्व सासंद दिनेश कश्यप के पुत्र शोक में शामिल होने फरसागुडा जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हुआ है। हादसे में घायल मोना सेन समेत तीन लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं इस दौरान उनसे मुलाकात करने धरसींवा के पूर्व विधायक और पूर्व कवर्धा विधायक अस्पताल पहुंचे हुए हैं। आपको बता दें कि मोना सेन को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...