भिलाई में डबल मर्डर: चाकू घोंपकर दो युवकों की हत्या, पिता से विवाद करने पर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

भिलाई। भिलाई में दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। नेवई थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 9:30 बजे दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चिंतामणि (21 साल) और गौरव कोसरिया (22 साल) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी निखिल (21 साल) को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।

बताया जा रहा कि दोनों मृतकों ने दो-तीन दिन पूर्व आरोपी के पिता के साथ मामूली सी बात पर विवाद किया था, जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। गौरव कोसरिया पूर्व में अपचारी बालक के रूप में हत्या के मामले में जेल जा चुका था।

पुलिस ने आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि दोनों मृतकों की उम्र 21 और 22 साल थी, जबकि आरोपी भी 21 साल का है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...