तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, परिवार में पसरा मातम

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। NH130C पर तौरंगा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राधेश्याम नायक (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कामाबाई नायक गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाद में इलाज के दौरान कामाबाई ने भी दम तोड़ दिया।

हादसा तौरंगा रेस्ट हाउस के पास हुआ, जब दंपति देवभोग से घर लौट रहे थे। कार और बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पति पत्नी को मृत घोषित किया।

  • पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...