छत्तीसगढ़ के युवक को अलॉट हुआ इस क्रिकेटर का मोबाइल नंबर, विराट कोहली, यश दयाल समेत कई खिलाड़ियों के आने लगे कॉल, जानिए फिर क्या हुआ..

गरियाबंद। जिले के माडागांव में एक युवक मनीष को गलती से टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रजत पाटीदार का मोबाइल नंबर अलॉट हो गया। यह घटना 28 जून 2025 को हुई थी, जब मनीष ने देवभोग के एक मोबाइल सेंटर से नया सिम लिया था। इस सिम के साथ उन्हें नंबर 81032776** अलॉट किया गया, जो पहले रजत पाटीदार का नंबर था।

मनीष को इस नंबर पर विराट कोहली, यश दयाल और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े क्रिकेटरों के कॉल आने लगे। मनीष और उसके दोस्त खेमराज ने शुरू में इसे मजाक समझा, लेकिन जल्द ही मामला गंभीर हो गया।

  • पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और सिम को वापस क्रिकेटर के पते पर भेज दिया। रजत पाटीदार ने खुद मनीष को फोन कर सिम वापस देने की बात कही। पुलिस ने बताया कि रजत पाटीदार का नंबर 90 दिनों तक बंद रहने के बाद नए ग्राहक को अलॉट कर दिया गया था। मनीष और उसके भाई खेमराज इस घटना को अपनी जिंदगी का यादगार पल मानते हैं। वे उम्मीद करते हैं कि कभी रजत पाटीदार उनसे मिलने जरूर आएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...