बारात के दौरान विवाद, युवती को जबरन KISS करने पर हुआ बवाल, IG तक पहुंचा मामला

बलरामपुर। ज़िले के कोरोंधा थाना क्षेत्र के ग्राम हंसपुर में बारात के दौरान हुए विवाद ने एक निर्दोष महिला को भी कानूनी पचड़े में फंसा दिया है। पीड़िता जोगेश्वरी का कहना है कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद ही नहीं थी, फिर भी उसका नाम पुलिस ने FIR में दर्ज कर दिया।

मामला उस समय शुरू हुआ जब ग्राम इंचोली बगीचा से आई बारात में नाच-गाने के दौरान एक युवक ने बारात में शामिल युवती को जबरन ‘चुम्मा’ (किस) कर लिया। इसके बाद बाराती और घराती के बीच कहासुनी से मामला बढ़कर थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने कई लोगों पर प्रकरण दर्ज किया, जिसमें जोगेश्वरी का नाम भी शामिल कर दिया गया।

पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस न केवल उसे परेशान कर रही है, बल्कि पैसे की मांग और गाली-गलौज भी कर रही है। न्याय की आस में जोगेश्वरी ने सरगुजा IG से शिकायत की। IG ने आश्वासन दिया कि अगर वह घटना में शामिल नहीं है, तो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...