स्कूल जाने निकली 10वीं की छात्रा लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

मनेंद्रगढ़। नगर के एक स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा प्राची बीते 24 घंटे से लापता है। परिजनों के अनुसार प्राची बुधवार सुबह रोज़ की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार चिंतित हैं।

छात्रा के पास मोबाइल फोन भी था लेकिन वह भी लगातार बंद आ रहा है जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। परिजनों ने देर रात सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है।

परिजन लगातार रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर रहे हैं लेकिन प्राची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। छात्रा के अचानक लापता होने से मोहल्ले में भी सनसनी फैल गई है। सिटी कोतवाली पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...