‘राष्ट्र शक्ति शिरोमणी’ अवॉर्ड से डॉ. सोनाली सम्मानित: समाज के लिए बेहतरीन काम और लेखन के लिए डॉ. सोनाली को दिल्ली में मिला सम्मान… संपर्क क्रांति परिवार ने देशभर से 108 उत्कृष्ट महिलाओं को नवाजा

भिलाई। ट्विनसिटी के लिए बेहद गर्व का क्षण है कि स्वयंसिद्धा एनजीओ की संस्थापक व डायरेक्टर डॉ.सोनाली चक्रवर्ती को उनके सामाजिक कार्यों व लेखन के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आईएमएस नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में प्रखर साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन संपर्क क्रांति परिवार दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय महिला शिखर सम्मेलन में राष्ट्र शक्ति शिरोमणि द्वारा सम्मानित किया बता दे कि पूरे भारतवर्ष से अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली 108 महिलाओं को राष्ट्र शिरोमणि शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया।

इसमें पद्मश्री गुलाबो सपेरा(भारत) शिक्षाविद व अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता (लंदन) डॉ.परीन सोमानी और ज्योतिषाचार्य रेखा वोहरा द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पद्मश्री कमलिनी अस्थाना, पद्मश्री नलिनी अस्थाना ( कथक नृत्यांगना) शिल्पा गुप्ता चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर आईएमएस नोएडा, डॉ. बीना बुदकी साहित्यकार एवं शिक्षा विद जम्मू कश्मीर, आचार्य दीदी आनंदीशूभे सरस्वती, संध्या गुप्ता समाज सेविका, लोकगायिका विजया भारती, लोकगायिका डॉ.नीतू कुमारी नूतन, उड़ीसा की महिला उद्यमी व शिक्षाविद डॉ चिदात्तमिका कठुआ, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से सीमा अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार मोनिका शर्मा आदि मौजूद थे।



खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...