दुर्ग वासियों के लिए गुड न्यूज: जेल तिराहा से मिनिमाता चौक तक बनेगी फोरलेन सड़क, MLA गजेन्द्र यादव की पहल पर शासन से मिली 40 करोड़ की स्वीकृति

दुर्ग। जेल तिराहा से पुलगांव मिनिमाता चौक तक 4.75 किमी फोरलेन सड़क बनाने शासन से 28 करोड़ 57 लाख की स्वीकृति मिल गई है, इसी प्रकार यूटिलिटी शिफ्टिंग हेतु 12 करोड़ 15 लाख की स्वीकृति मिली है। फोरलेन सड़क बनाने विष्णुदेव साय सरकार की यह पहली स्वीकृति है जिसे विधायक गजेन्द्र यादव पहल से दुर्गवासियों को मिली है।

विधायक गजेन्द्र यादव के निरंतर प्रयासों से यह महत्वपूर्ण स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित कर आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाना इस परियोजना का प्रमुख उद्देश्य है। पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों के अनुसार स्वीकृति राशि जारी होने के बाद शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने विधायक गजेन्द्र यादव निरंतर प्रयासरत है। वार्डों में भीतरी गलियों के सीमेंटीकरण के साथ ही प्रमुख सड़क का चौड़ीकरण पर काम किया जा रहा है। जेल तिराहा से महाराजा चौक, महाराजा चौक से मिनिमाता चौक पुलगांव तक सड़क को फोरलेन बनाया जाना है। विधायक गजेन्द्र यादव ने बीते माह पीडब्लूडी एवं सेतु के एसडीओ और इंजिनियर की टीम के साथ पुलगांव नाला के नये पुल, पोटिया चौक पर ब्रिज निर्माण और जेल तिराहा से मिनिमाता चौक पुलगाँव तक
हेतु वर्तमान सड़क की चौड़ाई और प्रस्तावित सड़क कितना मीटर तक रहेगा इसका नापजोख कर ले आउट तैयार कर प्रस्ताव भेजे थे जिस पर शासन ने राशि की स्वीकृति प्रदान किये है।

विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की जेल तिराहा से मिनिमाता चौक पुलगांव तक सड़क फोरलेन जाना है। जनता के मांग अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किये जा रहे है। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित कर आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से पुलगांव तक यूटिलिटी शिफ्टिंग हेतु शासन ने राशि की स्वीकृति प्रदान किये है जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और समस्त केबिनेट मंत्रियों का दुर्ग की जनता की ओर से आभार जताये है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...