CGPSC प्री के नतीजे जारी: 2548 अभ्यर्थियों के नाम शॉर्टलिस्ट…यहां देख सकते हैं चयनित हुए अभ्यर्थियों के नाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के लिखित परिणाम जारी कर दिए हैं। राज्य सेवा परीक्षा-2021 (छत्तीसगढ़ के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं हेतु कुल 171 पद विज्ञापित किए गए हैं। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 हेतु दिनांक 13 फरवरी 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके आधार पर राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2021 हेतु विज्ञापित पदों का 15 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था, परंतु वर्गवार/उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 2548 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा हेतु चिन्हांकित अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है जिसकी सूचना लोक सेवा आयोग द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।
राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2021 के लिखित परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी (अपलोड) कर दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...