दुर्ग। जिले के मेडेसरा में स्थित दुर्गा ज्वेलर्स से हुई चोरी का दुर्ग पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी निगरानीशुदा बदमाश बादल सोनी भी शामिल है। आरोपियों ने सीसीटीवी को डिस्कनेक्ट कर शटर उखाड़कर दुकान में चोरी की थी।
बता दें कि 17 अगस्त की रात दुर्गा ज्वेलर्स से 4 लाख रुपये के सोने और चांदी के गहने चोरी हुए थे। आरोपियों ने सीसीटीवी को डिस्कनेक्ट कर दिया था और शटर उखाड़कर दुकान में प्रवेश किया था। पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

- पुलिस ने मुख्य आरोपी बादल सोनी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए गहने और चोरी में इस्तेमाल किए गए लोहे की रॉड को बरामद किया है।
मुख्य आरोपी बादल सोनी छावनी थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा चोर है। बादल सोनी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार आरोपी
01 बादल सोनी, 32 वर्ष पता- केम्प 1 थाना छावनी।
02 सूरज कोसरे, 22 वर्ष, पता- तिलईरवार (टप्पा) जिला राजनांदगाॅव ।
03 नितिन झाडे, 22 वर्ष, पता- तेलीटोला (टप्पा) जिला राजनांदगाॅव
04 धनेश्वर साहू, 28 वर्ष, पता – तिलईरवार (टप्पा) जिला राजनांदगाॅव।

