शकुंतला विद्यालय के छात्रों ने किया बिलासपुर हाईकोर्ट का शैक्षिक भ्रमण, CJ सिन्हा ने की स्टूडेंट्स से मुलाकात

शकुंतला विद्यालय के कक्षा 7वीं से 9वी के 119 विद्यार्थियों ने 21 अगस्त 2025 को “प्रत्यक्ष ज्ञान शाला”, थीम के अंतर्गत हाई कोर्ट, बिलासपुर का शैक्षिक भ्रमण किया। मुख्यन्यायधीश रमेश कुमार सिन्हा स्वयं हॉल में विद्यार्थियों से मिलने पहुंचे और उन्होंने उनके साथ अपना बहुमूल्य समय साझा किया। उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार एवं सान्निध्य से विद्यार्थी अत्यंत उत्साहित हुए और उन्हें अपने बीच पाकर सब अभिभूत हो उठे। यह अविस्मरणीय एवं एतिहासिक पल था।

सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हाई कोर्ट सुरक्षा इंचार्ज बैस ने विद्यार्थियों से सारगर्भित संवाद स्थापित किया। इसके उपरांत,लीगल हेड सेक्रेटरी ओ.पी. जैसवाल ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पाठ्यपुस्तकों में उल्लिखित महत्वपूर्ण अधिनियमों पर प्रकाश डाला। साथ ही अतिरिक्त ARA संतोष ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि – “बुरा व्यक्ति सदैव अच्छे रूप में सामने आता है, इसलिए उसे पहचानना सरल नहीं होता।” इस विचारोत्तेजक कथन से विद्यार्थी उत्साहित और चिंतनशील हुए।

विद्यार्थियों ने न्यायाधीशो संजय श्याम अग्रवालजी, राधा कृष्ण अग्रवाल, रजनी दुबे मादसे, ए.के. प्रसाद, नरेश कुमार चंद्रवंशी एवं नरेन्द्र कुमार व्यास की पीठों में चल रही अदालती कार्यवाहियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। न्याय की गंभीरता और कार्यपद्धति को देखकर विद्यार्थी अत्यंत प्रभावित हुए।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने हाई कोर्ट की भव्य लाइब्रेरी, विभिन्न खंडों एवं रिकॉर्ड रूम का भी अवलोकन किया। बार काउंसिल द्वारा विद्यार्थियों और स्टाफ का गरिमामय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर, शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने कहा – “साधारण से असाधारण बनने के लिए लक्ष्य ऊँचा, उद्देश्य सकारात्मक और दृष्टि अनूठी होनी चाहिए।” ‘शैक्षणिक-भ्रमण’ की अविस्मरणीय अनुभूति में शिक्षक और विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन व संरक्षण की दृष्टि से प्राचार्य विपिन कुमार, प्रतीक ओझा की उपस्थिति प्रासंगिक रही । विद्यालय की पूर्व छात्रा अधिवक्ता मोनिका ठाकुर के प्रयासों से यह प भ्रमण सफल रहा। इस अवसर पर मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय, रिसाली), विशिष्टगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाओ ने शैक्षणिक भ्रमण की सराहा और शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...