शराब घोटाला : चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ी, 14 दिन की फिर न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में शनिवार को ED ने चैतन्य बघेल को विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पांच दिन की रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।

बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसमें CBI और ED की जांच की शक्तियों और उसके अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट जाने की सलाह देते हुए सुनवाई से इंकार कर दिया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी 18 जुलाई 2025 को उनके जन्मदिन के दिन भिलाई से हुई थी। ED के अनुसार, चैतन्य बघेल पर आरोप है कि उन्होंने शराब सिंडिकेट के साथ मिलकर लगभग ₹1000 करोड़ की हेराफेरी की थी, जिसमें उन्हें करीब ₹16.70 करोड़ रुपए मिले थे। इन पैसों को उन्होंने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश किया और ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए फर्जी निवेश दिखाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...