रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 24 ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक ज़रूरी खबर है. बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल मार्ग पर तीसरी और चौथी लाइन के काम के चलते रेलवे ने 23 से 27 अगस्त तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 24 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसके अलावा 2 ट्रेनों का रूट बदला गया है. इसके चलते झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, बंगाल और जम्मू समेत 7 राज्यों के यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है.

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 24 ट्रेनें
दरअसल, रेलवे ने बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना और विद्युतीकरण कार्य के चलते 23 से 27 अगस्त तक 24 ट्रेनें रद्द कर दी है. दो ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा और तीन को बीच रास्ते से ही वापस लौटा दिया जाएगा. इस बदलाव का असर झारखंड, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल, राजस्थान और जम्मू के यात्रियों पर पड़ेगा. रेलवे ने बताया कि काम पूरा होने के बाद इस रूट पर परिचालन शुरू हो जाएगा. रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपडेट जांचने की सलाह दी है.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

23 से 26 अगस्त तक टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस.
24 से 27 अगस्त तक बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस.
23 अगस्त को सांतरागाछी-पुणे.
25 अगस्त को पुणे-सांतरागाछी.
24 अगस्त को मुंबई-हावड़ा मेल.
25 अगस्त को हटिया-पुणे एक्सप्रेस.
27 अगस्त को पुणे-हटिया एक्सप्रेस.
27 अगस्त को पूरी-जोधपुर.
30 अगस्त को जोधपुर-पूरी.
23 अगस्त को उदयपुर-शालीमार.
24 अगस्त को शालीमार-उदयपुर.
27 अगस्त को गया-कुर्ला एक्सप्रेस.
29 अगस्त को कुर्ला-गया एक्सप्रेस.
27 अगस्त को पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस.
29 अगस्त को शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस.
22 अगस्त को वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस.
25 अगस्त को जसीडीह-वास्को-द-गामा एक्सप्रेस.
24 अगस्त को रक्सौल-हैदराबाद.
23, 25 और 26 अगस्त को कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस.
25, 27 और 28 अगस्त को शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस.
24 और 27 अगस्त को रायगढ़-बिलासपुर मेमू.
24 और 27 अगस्त को बिलासपुर-रायगढ़ मेमू .
24 और 27 अगस्त को रायगढ़-बिलासपुर मेमू .
23 और 26 अगस्त को बिलासपुर-रायगढ़ मेमू .

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...