रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि अब “केवल ऑनलाइन पेमेंट से ही शराब मिलेगी!” आबकारी विभाग का प्रभार मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री लखनलाल ने विभागीय बैठक में अधिकारियों को ऑनलाइन पेमेंट लागू करने के निर्देश दिए हैं।

लखनलाल देवांगन ने आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक में इस संबंध में कहा कि शराब दुकानों में ऑनलाइन भुगतान को प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही शराब की दुकानों में 100 % भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और मुख्यालय से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने आबकारी विभाग की बैठक में आदेश दिया है कि शराब दुकानों को जल्द ही पूरी तरह कैशलेस बना दिया जाएगा। मतलब अब नोटों की गड्डियां नहीं, QR कोड स्कैन होगा! इतना ही नहीं दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और मुख्यालय से 24×7 निगरानी होगी। कोई बोतल ज़्यादा उठाएगा तो “भाई, कैमरा चालू है” सुनने को मिलेगा। अवैध बिक्री, छुपी हुई बोतलें और पीछे के दरवाजे वाली ‘खास सुविधा’ अब इतिहास बनने वाली है।

