शराब घोटाला : झारखंड जेल से रायपुर लाए गए दो आरोपी, विशेष कोर्ट में कल होगी पेशी, रिमांड की मांग करेगी EOW, पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

रायपुर। राजधानी रायपुर में बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम झारखंड जेल में बंद घोटाले के दो अहम आरोपियों को रायपुर लेकर पहुंची। इन आरोपियों के नाम अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा बताए जा रहे हैं, जो ओम साईं बेवरेज कंपनी के डायरेक्टर हैं।

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी लंबे समय से झारखंड की जेल में बंद थे। रायपुर EOW की टीम ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर दोनों को रायपुर लाने में सफलता हासिल की। गुरुवार देर शाम उन्हें रायपुर लाया गया। अब शुक्रवार को इन्हें रायपुर स्थित विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विशेष कोर्ट में होगी पेशी, रिमांड की मांग करेगी EOW

EOW अधिकारियों ने बताया कि शराब घोटाले से जुड़े अहम बिंदुओं और पैसों के लेन-देन की जानकारी दोनों आरोपियों से पाई जानी है। इसीलिए कोर्ट से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेने का आवेदन किया जा सकता है। माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान दोनों से कई और बड़े नामों के खुलासे की उम्मीद है। शराब घोटाले की जांच में पहले भी कई कारोबारी, अधिकारियों और शराब ठेकेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क को समझने और पैसों की हेराफेरी की परतें खोलने के लिए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ बेहद जरूरी है।

ओम साईं बेवरेज कंपनी पर उठे सवाल

अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा ओम साईं बेवरेज कंपनी के डायरेक्टर हैं। आरोप है कि कंपनी के जरिए शराब ठेकों और सप्लाई में अनियमितताओं को बढ़ावा दिया गया और करोड़ों रुपए के लेन-देन को अवैध रूप से अंजाम दिया गया। EOW को शक है कि इसी कंपनी के जरिए कई स्तरों पर अवैध कमाई को वैध ठिकाने तक पहुंचाया गया।

रायपुर लाए जाने पर बढ़ी हलचल

दोनों आरोपियों के रायपुर लाए जाने की खबर से राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान इनके बयान से शराब घोटाले में जुड़े और कई रसूखदार लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। EOW अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में इस घोटाले की परतें लगातार खुल रही हैं और नए-नए लिंक सामने आ रहे हैं। जांच में जुड़े सूत्रों का दावा है कि दोनों आरोपी लंबे समय से चुप थे, लेकिन अब रिमांड पर पूछताछ में उनसे कई अहम जानकारियां निकल सकती हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...