CG – MBBS के छात्र ने किया सुसाइड: हाॅस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

MBBS के छात्र ने किया सुसाइड

रायपुर। जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के एक एमबीबीएस छात्र ने हॉस्टल में अपने ही कमरे में लगे पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रूम मेट ने अपने अन्य साथियों को दी, जिसके बाद छात्र के गले में बंधी रस्सी को काटकर उसे अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं, घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। मृतक छात्र का नाम ज्ञानेंद्र मिश्रा 36 वर्ष था और उत्तर प्रदेश के कानपुर का निवासी था। मृतक छात्र मेकाज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

घटना बीती रात की है। खाना खाने के बाद ज्ञानेंद्र अपने कमरे में सोने चला गया था। गुरूवार-शुक्रवार की रात 2 बजे रूममेट जब कमरे में पहुंचा तो ज्ञानेंद्र का शव फंके पर लटके फंदे से झुलता देखा। छात्र ने तत्काल इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया। पुलिस ने शव को आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। वहीं, छात्र ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस मामले में छात्र के मोबाइल, नोटबुक की जांच कर रही है। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...