रायपुर में खुला CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अथक प्रयासों से पूरी हुई लंबित मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनता के लंबे समय से लंबित एक महत्वपूर्ण मांग को आखिरकार सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने पूरा कर दिखाया है। अब छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और स्कूल प्रबंधन को CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) से संबंधित कार्यों के लिए भुवनेश्वर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। राजधानी रायपुर में CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ हो गया है।

पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, विशेषकर बस्तर और सरगुजा जैसे सुदूरवर्ती अंचलों के बच्चे एवं स्कूल प्रबंधन, अपने कार्यों के समाधान के लिए भुवनेश्वर (ओडिशा) स्थित CBSE कार्यालय पर निर्भर थे। इससे उन्हें समय, धन और श्रम तीनों की हानि उठानी पड़ती थी।

इन कठिनाइयों को दूर करने का संकल्प सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने सांसद पद की शुरुआत से ही ले लिया था। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से लगातार संवाद कर, पत्र लिखकर और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से छत्तीसगढ़ में CBSE कार्यालय स्थापित करने की मांग की थी।

उनके दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और सतत् प्रयासों का ही परिणाम है कि आज रायपुर में CBSE का क्षेत्रीय कार्यालय खुल गया है। इससे न केवल रायपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लाखों विद्यार्थी और सैकड़ों स्कूल प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार जताते हुए कहा है कि यह कार्यालय छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव लाएगा। अब राज्य के विद्यार्थियों को किसी अन्य राज्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। रायपुर में ही उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिलेगा। यह कदम छत्तीसगढ़ के शैक्षिक उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

छत्तीसगढ़ की जनता ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के इस अथक प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया है और इसे प्रदेश के शैक्षिक परिदृश्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...