स्कूलों के समय में बदलाव, DPI ने शिक्षा सचिव को भेजा नया प्रस्ताव

रायपुर. शिक्षकों की मांग के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने विद्यालयों के समय परिवर्तन का नया प्रस्ताव भेजा है. शिक्षा सचिव को भेजे गए प्रस्ताव में सुबह की पाली में स्कूल को संचालित करने की बात कही गई है.

प्रस्ताव के अनुसार, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक रहेगा. वहीं उच्चतर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय दो पालियों में संचालित होंगी. पहली पाली सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक चलेगी। शिक्षा सचिव को डीपीआई द्वारा भेजे गए नए प्रस्ताव को लेकर शालेय शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने सीएम साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आभार जताया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...