बढेंगे पेट्रोल डीजल के दाम: CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान – इस तारीख के बाद से बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

रायपुर। 7 मार्च को चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए इस बात का दावा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव की वजह से ही दाम रूका हुआ है, जैसे ही चुनाव खत्म होगा। एक घंटा भी देरी नहीं होगा और दाम बढ़ जाएगा। मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब-जब चुनाव होते हैं, चाहे बिहार की बात हो या अन्य राज्यों की..उस वक्त दाम नहीं बढ़ते, लेकिन चुनाव खत्म होते ही दाम बढ़ जाते हैं।

रायपुर एयरपोर्ट पर पेट्रोल डीजल को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए CM भूपेश ने कहा कि, बिल्कुल पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ेंगे इसे कोई नहीं रोक सकता, वो तो चुनाव को देख रहे हैं जब जब चुनाव होता है तो पेट्रोल डीजल के भाव नहीं बढ़ते अभी उत्तर प्रदेश के चुनाव चल रहे हैं इसलिए पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ रहे हैं लेकिन जैसे ही यहां 7 तारीख को मतदान समाप्त हुआ…एक घंटा भी नहीं बीतेगा पेट्रोल-डीजल के भाव में प्रतिस्पर्धा होगी कौन ज्यादा बढ़ रहा है।

बता दें, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि बीते दो महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम बढ़ने से सरकारी स्वामित्व वाले खुदरा तेल विक्रेताओं को लागत वसूली के लिए 16 मार्च 2022 या उससे पहले ईंधन के दामों में 12.1 प्रति लीटर की वृद्धि करनी होगी।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...