बस्तर के मांदर गांव के बाढ़ प्रभावित होंगे विस्थापित, 25 एकड़ जमीन पर बसेंगे 100 से अधिक परिवार

जगदलपुर। बस्तर के मांदर गांव में 26 अगस्त को पहाड़ी नाले में आई बाढ़ ने जमकर कहर ढाया। तेज पानी के बहाव से दर्जनों घर बह गए, कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। बाढ़ की तबाही के बाद अब प्रशासन ने पहाड़ी नाले के किनारे बसे ग्रामीणों को विस्थापित करने का फैसला किया है।

प्रशासन गांव के एक छोर पर 25 एकड़ भूमि 100 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवंटित करेगा। ग्रामीणों का कहना है कि अगर फिर बाढ़ आई, तो उन्हें दोबारा बेघर होना पड़ सकता है। इसी डर को देखते हुए वे विस्थापन के लिए तैयार हैं।

बस्तर कलेक्टर हरीश एस ने बताया कि बाढ़ की संभावना वाले इलाकों में रहने वालों को नई जगह बसाया जाएगा। फिलहाल गांव में प्रशासन का सर्वे कार्य जारी है और जल्द ही जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...