शातिर ठगों से रहें सावधान : भिलाई में महिला और बेटी से 7.68 लाख की ठगी, साइबर फ्राड का नया तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान

दुर्ग। महिला डॉक्टर से इलाज कराने के लिए गूगल पर नंबर खोजना इतना भारी पड़ गया कि उसके और उसकी बेटी के खाते से 7.68 लाख रुपये गायब हो गए। पूरा मामला छत्तीसगढ़ क दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है, जहां ठगों ने डॉक्टर का फर्जी नंबर डालकर महिला से मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाई और फिर मोबाइल एक्सेस कर बैंक खातों से रकम उड़ा दी। मोहन नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल महिला अपनी तबीयत खराब होने पर डॉक्टर से इलाज कराने की सोच रही थी। उसने गूगल पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आलोक दीक्षित का नाम सर्च किया और उसमें दिख रहे एक नंबर पर संपर्क किया।हालांकि, वो नंबर असली नहीं था बल्कि साइबर ठगों द्वारा गूगल पर डाला गया एक फर्जी नंबर था।

कॉल करने पर ठगों ने खुद को डॉक्टर का असिस्टेंट बताते हुए महिला को एक लिंक भेजा और उसमें मौजूद APK फाइल को डाउनलोड करने को कहा। महिला ने जैसे ही वह फाइल डाउनलोड की, उसका फोन हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने मोबाइल का पूरा एक्सेस लेकर उसकी बेटी के बैंक खाते से धीरे-धीरे 7.68 लाख रुपये निकाल लिए।

जब महिला को ठगा हुआ महसूस हुआ तो उसने इस मामले की शिकायत मोहन नगर थाने में की, जहां पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही, साइबर सेल को जांच सौंप दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...