गुजरात के व्यापारी से 89 करोड़ की ठगी, भिलाई के दो आरोपी कुरूद से गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर छिपे थे दोनों

धमतरी। गुजरात के कोक व्यापारी से 89 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले भिलाई के दो आरोपियों को आखिरकार गुजरात पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कुरूद से धर दबोचा। गुजरात पुलिस के मुताबिक नेहरू नगर भिलाई निवासी संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल गांधीधाम के व्यापारी पवन मोर से कोक एक्सपोर्ट के नाम पर करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए थे। अहमदाबाद, मुंबई और कोलकाता में भी इनके खिलाफ 200 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को भिलाई में खोजने की कोशिश की गई, लेकिन वहां से फरार होकर वे धमतरी जिले के कुरूद में अपने रिश्तेदार के घर छिपे थे। आखिरकार 17 सितंबर की रात गुजरात पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

18 सितंबर की सुबह दोनों आरोपियों को सिविल कोर्ट कुरूद में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया और गुजरात ले जाया गया। इस बीच, राजनीतिक संरक्षण की वजह से गिरफ्तारी में देरी की चर्चा पूरे कुरूद और आसपास में बनी रही।

मामले में पवन मोर का आरोप है कि चारों आरोपियों – संजय, सचिन, संदीप और राखी अग्रवाल ने मिलकर उनकी कंपनी से 89 करोड़ की ठगी की। इनमें से संदीप और राखी अग्रवाल अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। धमतरी एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि यह मामला गुजरात पुलिस का है और स्थानीय पुलिस केवल सहयोग कर रही थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...