CG में शिक्षिका से दुष्कर्म : शादी का झांसा देकर कई बार बनाया संबंध, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षिका ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पहले से वैवाहिक जीवन में विवाद चल रहा था और वह पति से तलाक लेकर अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात एसईसीएल कॉलोनी सुभाष ब्लॉक निवासी और एक निजी कंपनी में कार्यरत अनिकेत श्रीवास्तव से हुई। अनिकेत की मुलाकात शिक्षिका से कार फाइनेंस के सिलसिले में हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और बातचीत शुरू कर दी।

पीड़िता का आरोप है कि अनिकेत ने धीरे-धीरे उसकी निजी जिंदगी के बारे में जानकारी हासिल की और उसे शादी का भरोसा दिलाना शुरू कर दिया। युवक ने शिक्षिका को न केवल शादी करने का वादा किया, बल्कि उसके दोनों बच्चों को भी साथ रखने का आश्वासन दिया। इसी भरोसे पर शिक्षिका ने युवक के साथ संबंध बनाए।

जब शिक्षिका ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि यह उसके साथ विश्वासघात है और उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। इसके बाद उसने साहस जुटाकर मानिकपुर चौकी में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिकेत श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुदामा पाटले ने बताया कि अप्रैल 2023 से आरोपी और पीड़िता के बीच संबंध थे। आरोपी पर धारा 376 (दुष्कर्म) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के केस, 16...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज स्वाइन फ्लू के...