चर्चा में रहने वाले PWD के दुर्ग EE को प्रमोशन: 13 साल से सेतु निगम दुर्ग में पोस्टेड शराफ को भेजा दुर्ग, महेश्वरी होंगे नई EE, कई इंजीनियर इधर से उधर

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने ट्रांसफर-प्रमोशन थोक भाव मे आदेश जारी किया है। लोक निर्माण विभाग में पदस्थ अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले ऑर्डर अवर सचिव केके भुआर्य ने जारी किए गए है। जारी आदेश में कहा गया है की कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत 44 अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष कॉलम-4 में दर्शाए गए स्थान पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

लोक निर्माण विभाग के 5 प्रभारी कार्यपालन अभियंताओं को उनके नाम के सम्मुख अंकित कॉलम-4 में उल्लेखित स्थान एवं पद पर प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना दी गई है। दुर्ग से अक्सर चर्चा में रहने वाले प्रभारी ईई एके श्रीवास को फुलफ्लैश ईई बना दिया गया है।

ईई श्रीवास अक्सर चर्चा और विवादों में रहे। अपने तेज तर्रार और मुंहफट्‌ट होने की वजह से उन्हें अधिकांश नेता से लेकर अधिकारी जानते हैं। दुर्ग बस स्टैंड के पास बन रही नाली की डिजाइन को लेकर भी श्रीवास की बातें होती है।

उन्हें ईई प्रमोट कर दुर्ग में ही रखा गया है। इसी प्रकार विवेक शुक्ला इंचार्ज ईई सेतु सम्भाग दुर्ग को ईई सेतु सम्भाग रायगढ़ और 13 साल से दुर्ग में पोस्टेड एसडीओ आरपी शराफ को प्रमोट करते हुए ईई कार्यालय प्रमुख अभियंता नवा रायपुर में पदोन्नति दी गई है।

वहीं दुर्ग में सेतु निगम के नए ईई देवेश कुमार महेश्वरी होंगे। महेश्वरी मंझे हुए अफसर माने जाते हैं। एडीबी में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब वीवीआईपी जिला दुर्ग आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...