दुर्ग में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोर्ट ने रेप के आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड से भी दंडित किया है। आरोपी ने 5 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर दरिंदगी की थी। मामला चौकी मचांदूर क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, टिकेश्वर कुमार कौशल पड़ोसी में रहने वाली बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया। फिर उसके साथ कई बार दरिंदगी की और बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 1 अप्रैल 2024 को बच्ची का पेट दर्द होने लगा। जब मां ने उसे पूछा, तो उसने आपबीती बताई।

इसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। इस मामले में चतुर्थ एफटीसी कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत आरोपी को 20 वर्ष की कैद और 1000 रुपए का अर्थदंड लगाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...